---Advertisement---

“Excel में Home Tab का Fill Option – AutoFill से लेकर Series तक पूरा गाइड”

By Pavan Vishwakarma

Updated on:

Follow Us
Excel के Home Tab में मौजूद Fill Option डेटा एंट्री को आसान और तेज़ बनाता है। इसके जरिए आप AutoFill, Fill Series, Fill Days, Months, Years, और Flash Fill जैसे फीचर्स से कुछ ही सेकंड में बड़ी लिस्ट तैयार कर सकते हैं। इस ब्लॉग में हम Fill Option के हर फीचर को आसान भाषा में समझेंगे, ताकि आपका Excel काम और भी स्मार्ट बन जाए।

Excel के Home Tab → Editing Group → Fill Option में जब हम Fill के Drop-down Arrow (▼) पर क्लिक करते हैं,
तो हमें कई तरह के Fill Options दिखाई देते हैं, जैसे —

Fill Function के इस Function से आप नीचे की ओर डुबलीकेट अंक (Digit) जितने आपको चाहिये उतने ला सकते है आप इसके लिये आप अंक (Digit) को सेलेक्ट किजिये और फिर माउस के कर्सर को सलेक्ट के साथ-साथ आप नीचे का उतना एरिया सेलेक्ट किजिये जितने एरिया में आपको इस अंक (Digit) डुबलीकेट रखना है और फिर Down Function पर क्लिक किजिये आपकी अंक (Digit) डुबलीकेट नीचे की ओर आयेगें।

कुछ इस तरह आ जाएगा

Fill Function के इस Function से आप राइट साइड की ओर डुबलीकेट अंक (Digit) जितने आपको चाहिये उतने ला सकते है आप इसके लिये आप अंक (Digit) को सेलेक्ट किजिये और फिर माउस के कर्सर को सलेक्ट के साथ-साथ आप राइट का उतना एरिया सेलेक्ट किजिये जितने एरिया में आपको इस अंक (Digit) डुबलीकेट रखना है और फिर Right Function पर क्लिक किजिये आपकी अंक (Digit) डुबलीकेट Right side की ओर आयेगें।

कुछ इस तरह आ जाएगा

Fill Function के इस Function से आप ऊपर  साइड की ओर डुबलीकेट अंक (Digit) जितने आपको चाहिये उतने ला सकते है आप इसके लिये आप अंक (Digit) को सेलेक्ट किजिये और फिर माउस के कर्सर को सलेक्ट के साथ-साथ आप ऊपर का उतना एरिया सेलेक्ट किजिये जितने एरिया में आपको इस अंक (Digit) डुबलीकेट रखना है और फिर Up Function पर क्लिक किजिये आपकी अंक (Digit) डुबलीकेट up side की ओर आयेगें।

कुछ इस तरह आ जाएगा

Fill Function के इस Function से आप लेफ्ट साइड की ओर डुबलीकेट अंक (Digit) जितने आपको चाहिये उतने ला सकते है आप इसके लिये आप अंक (Digit) को सेलेक्ट किजिये और फिर माउस के कर्सर को सलेक्ट के साथ-साथ आप लेफ्ट का उतना एरिया सेलेक्ट किजिये जितने एरिया में आपको इस अंक (Digit) डुबलीकेट रखना है और फिर लेफ्ट Function पर क्लिक किजिये आपकी अंक (Digit) डुबलीकेट left Side की ओर आयेगें।

कुछ इस तरह आ जाएगा

Step 1: Sheets को Group करें

“Across Worksheet” तभी काम करता है जब आप एक से ज़्यादा Sheets को Group करते हैं।

कैसे करें:

  1. पहली Sheet (जैसे Sheet1) पर क्लिक करें।
  2. फिर Ctrl दबाकर दूसरी Sheet (जैसे Sheet2, Sheet3…) पर क्लिक करें।
    ➤ अब ये Sheets “Grouped” हो गई हैं।
    (Excel के Title Bar में [Group] दिखेगा)

🔹 Step 2: Fill Option का इस्तेमाल करें

  1. अब Home Tab → Editing Group → Fill → Across Worksheets पर क्लिक करें।
  2. एक Dialog Box (Across Worksheets) खुलेगा जिसमें तीन विकल्प होंगे 👇
विकल्पअर्थ
AllData + Formatting दोनों सभी Sheets में Fill होंगे।
Contentsकेवल Data (Values/Text) Fill होंगे, Formatting नहीं जाएगी।
Formatsकेवल Formatting जाएगी, Data नहीं।

🔹 Step 3: Fill का Source Range चुनें

अब उस Range (जैसे A1:B5) को सिलेक्ट करें जिसमें डेटा है,
जो आप सभी Grouped Sheets में Fill करना चाहते हैं।


🔹 Step 4: OK पर क्लिक करें

  • OK दबाते ही वह चुना हुआ डेटा और Formatting (आपके चुने विकल्प के अनुसार)
    सभी Grouped Sheets में अपने-आप Fill हो जाएगा।

🔹 Step 5: Sheets को UnGroup करें

काम पूरा होने पर Group हटाना न भूलें —
Right-click किसी भी Sheet Tab पर → “Ungroup Sheets” चुनें।
(वरना जो भी टाइप करेंगे, वो सब Sheets में एक साथ बदल जाएगा।)

यह Excel का एक महत्वपूर्ण Option है इसकी Help से हम एक लंबे Data की Series को आसानी से बना कर समय की बचत कर सकते है। जब हम Series option पर click करते है तो एक Box खुलकर हमारे सामने दिखाई देता है जिसमे कुछ options दिये होते है तो आए इसको समझते है :- 

Rows → Series row-wise बढ़ेगी
👉 Example:
अगर A1 से D1 तक cells चुने हैं और Step value = 1 है, तो result होगा:
1, 2, 3, 4

Series column-wise बढ़ेगी
👉 Example:
अगर A1 से A4 तक cells चुने हैं और Step value = 1 है, तो result होगा:
1
2
3
4

यह बताता है कि Series कैसे बढ़ेगी।

संख्याएँ समान अंतर से बढ़ती हैं।
👉 Example:
Start = 1, Step value = 2, Stop value = 9
Result: 1, 3, 5, 7, 9

यह गुणोत्तर श्रेणी (multiplication) से बढ़ती है।
👉 Example:
Start = 1, Step value = 2, Stop value = 16
Result: 1, 2, 4, 8, 16

 अगर आप Date को Select करते हैं,
तो Excel में आप Date से Related Different Type की Series Fill कर सकते हैं।

इसके साथ ही, जब आप Right Side (Fill Handle) को Drag करते हैं,
तो एक छोटा सा “Auto Fill Options” Button दिखाई देता है।
उस पर क्लिक करने से आपको कई Data Unit Options मिलते हैं, जैसे:

👉 Day – तारीख़ दिन के हिसाब से बढ़ेगी (1 दिन, 2 दिन, 3 दिन…)
👉 Weekday – सिर्फ़ Working Days (Mon–Fri) की तारीखें बढ़ेंगी
👉 Month – हर अगले महीने की वही तारीख़ आएगी
👉 Year – हर अगले साल की वही तारीख़ आएगी

🔹 Step 1: Starting Date Enter करें

सबसे पहले किसी Cell में कोई Date लिखें,
जैसे —
👉 01-01-2025 या 1-Jan-2025


🔹 Step 2: Range Select करें

अब उतने Cells Select करें जितनी Series आप Fill करना चाहते हैं,
जैसे — A1 से A10 तक।


🔹 Step 3: Fill Option खोलें

अब जाएं →
Home Tab → Editing Group → Fill → Series


🔹 Step 4: Series Dialog Box खुलेगा

अब एक “Series” Dialog Box खुलेगा, जिसमें कई Options होते हैं 👇

Option NameDescription
Series inRows या Columns में Fill करना है, यह चुनें।
TypeLinear, Growth, Date, AutoFill — यह बताता है किस प्रकार की Series चाहिए।
Date Unitजब आप Type में “Date” चुनते हैं, तब यह विकल्प एक्टिव होता है। इसमें आप चुन सकते हैं —
👉 Day, Weekday, Month, Year
Step ValueDate के बीच का Gap तय करता है (जैसे हर 1 दिन, हर 2 दिन आदि)।
Stop Valueकहां तक Series चलेगी, यह तय करता है।

🔹 Step 5: Date Unit चुनें (Day, Weekday, Month, Year)

जब आप Type में Date चुनेंगे,
तो Right Side में Date Unit Block Active हो जाएगा, जिसमें चार Option मिलेंगे 👇

Date UnitSeries Example (अगर Start Date = 01-Jan-2025 है)
Day01-Jan, 02-Jan, 03-Jan, 04-Jan…
Weekday01-Jan (Wed), 02-Jan (Thu), 03-Jan (Fri), फिर सीधे 06-Jan (Mon) — यानी Weekends Skip होंगे
Month01-Jan, 01-Feb, 01-Mar, 01-Apr…
Year01-Jan-2025, 01-Jan-2026, 01-Jan-2027…

🔹 Step 6: Step Value और Stop Value सेट करें

  • Step Value:
    अगर 1 रखते हैं तो हर 1 दिन या 1 महीने का अंतर रहेगा।
  • Stop Value:
    जहाँ तक Series चाहिए (जैसे 31-Dec-2025), वह Date डालें।

🔹 Step 7: OK पर क्लिक करें

अब OK दबाएं —
Excel आपके चुने हुए Pattern (Day, Weekday, Month या Year) के अनुसार Date Series Fill कर देगा।


Example:

StepActionResult
1A1 में 01-Jan-2025 लिखेंStarting Date
2A1 से A10 तक Select करेंRange
3Fill → Series → Type = DateDate Series Mode
4Date Unit = Monthहर महीने की Date बनेगी
5Step Value = 1हर 1 Month का अंतर
6OK01-Jan, 01-Feb, 01-Mar, …

📘 Quick Summary Table

OptionकामExample Output
Dayरोजाना की तारीख1-Jan, 2-Jan, 3-Jan…
Weekdayकेवल कार्य-दिवस (Mon–Fri)1-Jan, 2-Jan, 3-Jan, 6-Jan…
Monthहर महीने की तारीख1-Jan, 1-Feb, 1-Mar…
Yearहर साल की तारीख1-Jan-2025, 1-Jan-2026…

इस ऑप्शन की मदद से हम किसी भी Series Fill कर सकते हैं, जैसे —Sub, Monday, Jan, Feb, Date आदि। सबसे पहले, पहले सेल में डेटा टाइप करेंगे,फिर उसके नीचे की सेल को सेलेक्ट करेंगे।अब AutoFill Option को चेक करके OK पर क्लिक करेंगे।

इस ऑप्शन की मदद से दो संख्याओं के बीच की संख्या समान अंतर (Equal Gap) से Fill हो जाती है।
इसमें हमें Starting Value और End Value देनी होती है।

उदाहरण के लिए:
यदि मैं A1 सेल में 2 टाइप करता हूँ और A10 सेल में 20, तो अब इन दोनों सेल्स को सेलेक्ट करने के बाद Trend पर चेक करके OK पर क्लिक करते हैं, तो उनके बीच की सभी वैल्यूज़ अपने आप (Automatically) भर जाती हैं।

इस ऑप्शन की मदद से एक ही Cell में स्पेस देकर लिखे गए डेटा को Justify करके अलग-अलग कॉलम के Cells में लाने का कार्य किया जाता है।

उदाहरण के लिए:
यदि एक सेल में “Year Month Date” लिखा हुआ है और उनके बीच स्पेस दिया गया है,तो जैसे ही उस सेल पर पॉइंटर रखकर Justify पर क्लिक करते हैं, तो वह डेटा अलग-अलग Cells में अपने आप विभाजित (Separate) हो जाता है।

उदाहरण के लिए:
मान लीजिए, आपके पास Column A में पूरे नामों की एक सूची है और आप Column B तथा Column C में पहला नाम और अंतिम नाम अलग-अलग दिखाना चाहते हैं।
इसके लिए बस आपको Column B में पहला नाम टाइप करना होता है और फिर Flash Fill का चयन करना होता है।
यह फीचर स्वचालित रूप से Column A के डेटा को समझ लेता है और उसी के आधार पर Column B में पहला नाम भर देता है।

Pavan Vishwakarma
Author: Pavan Vishwakarma

🙋‍♂️ नमस्ते! मैं पवन विश्वकर्मा हूँ, एक कंप्यूटर शिक्षक, यूट्यूबर और डिजिटल कंटेंट क्रिएटर। मेरा उद्देश्य है – गाँव और छोटे शहरों के युवाओं को कंप्यूटर, टेक्नोलॉजी और डिजिटल स्किल्स से सशक्त बनाना। इस प्लेटफॉर्म पर मैं शेयर करता हूँ कंप्यूटर कोर्स, बेसिक से एडवांस लेवल तक की जानकारी, Excel, MS Office, Tally, Freelancing, Typing, और Digital Tools – वो भी आसान हिंदी में! अगर आप चाहते हैं नौकरी, सरकारी परीक्षा में कंप्यूटर की तैयारी, या फिर खुद की Digital कमाई की शुरुआत – तो यह प्लेटफॉर्म आपके लिए है। मेरा मिशन है – हर युवा को डिजिटल रूप से सक्षम बनाना, ताकि वे अपनी पढ़ाई, करियर और कमाई – तीनों में आगे बढ़ सकें।

Pavan Vishwakarma

🙋‍♂️ नमस्ते! मैं पवन विश्वकर्मा हूँ, एक कंप्यूटर शिक्षक, यूट्यूबर और डिजिटल कंटेंट क्रिएटर। मेरा उद्देश्य है – गाँव और छोटे शहरों के युवाओं को कंप्यूटर, टेक्नोलॉजी और डिजिटल स्किल्स से सशक्त बनाना। इस प्लेटफॉर्म पर मैं शेयर करता हूँ कंप्यूटर कोर्स, बेसिक से एडवांस लेवल तक की जानकारी, Excel, MS Office, Tally, Freelancing, Typing, और Digital Tools – वो भी आसान हिंदी में! अगर आप चाहते हैं नौकरी, सरकारी परीक्षा में कंप्यूटर की तैयारी, या फिर खुद की Digital कमाई की शुरुआत – तो यह प्लेटफॉर्म आपके लिए है। मेरा मिशन है – हर युवा को डिजिटल रूप से सक्षम बनाना, ताकि वे अपनी पढ़ाई, करियर और कमाई – तीनों में आगे बढ़ सकें।

Leave a Comment